Visitors have accessed this post 9 times.

सादाबाद : रालोद पदाधिकारियों के खिलाफ एआई जनरेटेड पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर सनसनी फैलाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में पोस्ट डालने वाले व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और सामने आकर सरेंडर कर दिया।मामले में रालोद पदाधिकारियों ने भी मानवीय आधार पर बड़ा हृदय दिखाते हुए उसे माफ कर दिया। पदाधिकारियों की ओर से कहा गया कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्य की पुष्टि किए किसी के खिलाफ आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री प्रसारित करना उचित नहीं है। हालांकि, गलती स्वीकार कर माफी मांगने और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने के आश्वासन के बाद मानवीय आधार पर मामले को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया।एआई के माध्यम से तैयार की गई भ्रामक पोस्ट के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई थी। बाद में संबंधित व्यक्ति के सामने आकर माफी मांगने और सरेंडर करने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।रालोद पदाधिकारियों के इस रुख को मामले में मानवीय पहल के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की गई कि किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ पोस्ट साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें।

INPUT – KANHAIYA LAL