Visitors have accessed this post 27 times.

हाथरस जनपद में TB एवं HIV की संयुक्त स्क्रीनिंग और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां जारी हैं। अगस्त 2026 में 305 TB मरीजों की HIV स्क्रीनिंग के लक्ष्य के सापेक्ष 283 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 3 लोग HIV Reactive पाए गए। पुष्टि के बाद तीनों को ART से जोड़ा गया। वहीं 3 TB-HIV Co-infected मामलों की भी पहचान हुई। दूसरी ओर 8 HIV मरीजों की TB स्क्रीनिंग में सभी 8 में TB पॉजिटिव पाया गया और सभी को उपचार से जोड़ा गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि TB-HIV की संयुक्त स्क्रीनिंग से सह-संक्रमित मरीजों की समय से पहचान और उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

INPUT – RAHUL SHARMA