Visitors have accessed this post 9 times.

सिकंदराराऊ : हाथरस के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा ने बुधवार को नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और मोहल्लों में सघन जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव में भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा ने नगर के जेपीएस इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाला स्कूल, अमित मेमोरियल इंटर कॉलेज, साईं आनंद बल्लभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज एवं मोहल्ला ब्राह्मणपुरी का दौरा किया। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग और शिक्षकों से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
जनसंपर्क के दौरान जेपीएस इंटर कॉलेज में पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा का विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नरेश चतुर्वेदी, लकी शर्मा, अरविंद शर्मा, राय सिंह यादव, संजीव गौतम, पंकज कुमार, राजीव चतुर्वेदी, रवि शर्मा, आरके जादौन, जुनैद अख्तर, हृदेश सिंह और रामकुमार शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

INPUT – NEERAJ GUPTA