Visitors have accessed this post 57 times.
हाथरस : राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत हाथरस के संजीव गोयल को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। संजीव गोयल पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में विस्तारक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, अरुण शर्मा और मनोज उपाध्याय, जिला महासचिव कालू पंडित, जिला सचिव अभिषेक पाठक और जय नारायण शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ऋतु गौतम तथा जिला मीडिया प्रभारी उज्ज्वल गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस नियुक्ति को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत हाथरस को क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

INPUT – BUREAU REPORT











