Visitors have accessed this post 10 times.

हाथरस जिले के ऐहन गांव में पारंपरिक मेले के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के नव-नियुक्त राष्ट्रीय सचिव राजेश सिसोदिया सहित समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सामाजिक एकता, जन-जागरूकता और उपभोक्ता अधिकारों पर जोर दिया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने अपने पैतृक गांव ऐहन स्थित आवास पर राष्ट्रीय सचिव राजेश सिसोदिया को पगड़ी पहनाकर, पटका भेंट कर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रदेश सह सचिव प्रमोद कुमार सामरिया, जिला सचिव मनीष उपाध्याय और वरिष्ठ सदस्यों अरविंद कुमार व अशोक आहूजा का भी स्वागत किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया का भी कार्यक्रम में विशेष सहभाग रहा। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राजेश सिसोदिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा मिलावट और घटतौली जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जागरूक उपभोक्ता समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने सामाजिक एकता और प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

दुकानदारों को शुद्धता और सही तौल-माप के प्रति किया जागरूक

सम्मान समारोह के बाद पदाधिकारियों ने ऐहन मेले का भ्रमण किया और दुकानदारों से संवाद किया। इस दौरान उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने तथा सही तौल-माप अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मेले में आने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर बेहतर सामग्री मिलनी चाहिए।

मां काली के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

मेले के दौरान मां काली के पारंपरिक धार्मिक स्वरूप के भ्रमण से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने मंदिर में दर्शन किए और महाआरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मेले में धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव का वातावरण रहा। कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष अंकुश सिसोदिया, मेला सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया, पियूष सिसोदिया, देवेंद्र उपाध्याय, रॉकी चौहान, नितेश चौहान, सत्येंद्र सिंह, संजय सिसोदिया, अभय सिसोदिया, विवेक सिसोदिया सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

INPUT – AMIT SHARMA