Visitors have accessed this post 12 times.

हसायन : आगरा खंड विधान परिषद निर्वाचन के परिणाम घोषित होने के बाद स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी शशांक यादव को पराजित किया। वहीं, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है। स्नातक सीट पर 8,856 मतों का अंतर मतगणना के पांचवें राउंड के बाद उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को 31,393 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी शशांक यादव को 22,537 वोट प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों के बीच 8,856 मतों का अंतर रहा।

इसके बाद डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को विजयी घोषित किया गया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत से पार्टी को सफलता मिली है। आगरा खंड की दोनों सीटों के नतीजों ने इस चुनाव को चर्चा का विषय बना दिया है।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH