Visitors have accessed this post 123 times.
हाथरस जनपद में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने 29 अक्टूबर 2026 को स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए तैनाती स्थलों पर भेजने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों की चौकियों और हल्का क्षेत्रों के प्रभारियों की अदला-बदली की गई है।
इन 11 उपनिरीक्षकों की बदली गई तैनाती
1. उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार: इन्हें थाना कोतवाली की आगरा रोड चौकी के प्रभारी पद से हटाकर थाना हाथरस गेट के रूहेरी हल्का प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2. उपनिरीक्षक शिवम शाहू: ये थाना हाथरस गेट के रूहेरी हल्का प्रभारी के पद पर तैनात थे। अब इन्हें थाना कोतवाली की आगरा रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
3. उपनिरीक्षक रामनरेश: इन्हें थाना सिकंद्राराऊ की करवा चौकी के प्रभारी पद से स्थानांतरित कर थाना सासनी की कस्बा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
4. उपनिरीक्षक दीपक शुक्ला: ये थाना सासनी की कस्बा चौकी के प्रभारी थे। अब इन्हें थाना सिकंद्राराऊ की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
5. उपनिरीक्षक अमित कुमार: इन्हें थाना सादाबाद की बिसावर चौकी के प्रभारी पद से हटाकर थाना कोतवाली की चामड़ गेट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
6. उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह: ये थाना कोतवाली की चामड़ गेट चौकी के प्रभारी थे। अब इन्हें थाना सादाबाद की बिसावर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
7. उपनिरीक्षक हरिओम अग्निहोत्री: इन्हें थाना मुरसान के हल्का नंबर एक के प्रभारी पद से स्थानांतरित कर थाना चंदपा के हल्का नंबर दो का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
8. उपनिरीक्षक रोशन लाल: ये थाना चंदपा के हल्का नंबर दो के प्रभारी थे। अब इन्हें थाना मुरसान के हल्का नंबर एक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
9. उपनिरीक्षक मनवीर सिंह: इन्हें थाना हाथरस जंक्शन की मेढ़ू चौकी के प्रभारी पद से हटाकर थाना कोतवाली की सादाबाद गेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
10. उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह: ये थाना कोतवाली की सादाबाद गेट चौकी के प्रभारी थे। अब इन्हें थाना कोतवाली में तैनात किया गया है।
11. उपनिरीक्षक महावीर सिंह: ये थाना हाथरस जंक्शन में तैनात थे। अब इन्हें थाना हाथरस जंक्शन की मेढ़ू चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
INPUT – RAHUL SHARMA











