Visitors have accessed this post 13 times.
हाथरस ब्लॉक के महो स्थित शिव शम्भू कोल्ड स्टोरेज पर आज कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नितेश उपाध्याय, हरिओम उपाध्याय, प्रेम पाल उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, रामप्रकाश उपाध्याय, धर्मवीर सिंह, विजय कुशवाह, गजेंद्र सिंह, देव प्रकाश कुशवाह सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि हेमंत सेंगर ने एक दिन पूर्व ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी और अगले ही दिन अपने साथियों को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी लगातार लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। पं॰ विवेक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष कांग्रेस-हाथरस ने सभी नए साथियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सान्तुन सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस, श्री कृष्ण एडवोकेट जिला महासचिव, जितेंद्र चौधरी, हिमांशु जयहिंद, पवन कुमार, नवीन उपाध्याय, कपिल सिंह सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पं॰ विवेक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष कांग्रेस-हाथरस ने कहा—कांग्रेस परिवार लगातार मजबूत हो रहा है। महो में आज बड़ी संख्या में साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं। जिस तरह लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि जनता कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष में विश्वास जता रही है। हमारा प्रयास गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।” हेमंत सेंगर ने कहा—मैंने कल ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी और आज अपने साथियों को कांग्रेस से जोड़कर मुझे खुशी हो रही है। यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। मैं हर 2-3 दिन में नई जॉइनिंग कराता रहूंगा और लगातार लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करूंगा। कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की राजनीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं।” नितेश उपाध्याय ने कहा—कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की राजनीति से प्रभावित होकर हमने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। हम पूरी निष्ठा के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच काम करने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे
INPUT – AMIT SHARMA











