Visitors have accessed this post 42 times.

सादाबाद : राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित प्रवीण कुमार पौनियां की जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा का 16 नवंबर 2026 को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार स्वागत के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा ग्राम लोकेरा, बिचपुरी, पौधा, कजरौठी खेड़ा, जंगला, अलिया, पल्हावत, रसचेला, भूतिया, गिजरौला, मीरपुर और झगरार सहित कई गांवों में पहुंची। प्रत्येक गांव में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। बुजुर्गों ने प्रवीण कुमार पौनियां को आशीर्वाद दिया, वहीं माताओं और बहनों ने नारी सम्मान के संकल्प के प्रति अपना समर्थन और स्नेह व्यक्त किया। युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर यात्रा में भागीदारी की। इस दौरान प्रवीण कुमार पौनियां ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के इसी विश्वास को अपनी ताकत बनाकर जनसेवा और लोगों के बीच निरंतर उपस्थित रहने का प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करना, उनकी भावनाओं को समझना और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान मिले सम्मान और आत्मीयता ने प्रत्येक पड़ाव को यादगार बना दिया। इस अवसर पर महाराज सिंह प्रधान, रनवीर सिंह, देवेंद्र पौनियां, युवा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, श्रीकृष्ण चौधरी, नागेंद्र प्रधान, अजय कुमार, रमेश, राजन सिंह, रामखिलाड़ी, मनीष, कृष्ण कुमार सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं समर्थक मौजूद रहे।

INPUT – KANHAIYA LAL