Visitors have accessed this post 9 times.

हाथरस के विद्युत नगरीय वितरण खण्ड की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इसके तहत शहर के समस्त बिजली उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बाधित होने, विद्युत लाइन में खराबी, ट्रांसफार्मर में समस्या सहित अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए अपने संबंधित विद्युत उपकेंद्र अथवा अवर अभियंता (जेई) के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और विद्युत उपकेंद्रों के संपर्क विवरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने और समस्या के समाधान में आसानी हो सके।

INPUT – RAHUL SHARMA