Visitors have accessed this post 9 times.

हाथरस ग्राम लाडपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं सांसद डॉ. बंगाली सिंह ने कहा कि जिस मां ने योगी आदित्यनाथ जैसे बेटे को भारत माता की सेवा के लिए समर्पित किया, ऐसी मातृशक्ति को शत-शत नमन है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विश्व हिंदू महासंघ के संरक्षक नानक चंद पचौरी ने कहा कि पूज्य महाराज जी की माता स्वर्गीय सावित्री देवी कोई साधारण महिला नहीं थीं, बल्कि वे एक दिव्य आत्मा थीं। उनके संस्कारों और त्याग को सदैव याद किया जाएगा। वहीं, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी का जीवन प्रेरणादायी रहा।

उन्होंने ऐसी महान संतान को जन्म दिया, जो समाज के उत्थान और देश की सेवा के लिए निरंतर समर्पित हैं। ऐसी पुण्य आत्मा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन है। इस दौरान पुष्पेंद्र वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, आशीष सिंह, पवन शर्मा, खूबीराम, छत्रपाल सिंह, फतेह सिंह, संतोष, अजय, बलवीर सिंह और धीरज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

INPUT – AMIT SHARMA