Visitors have accessed this post 11 times.

मुरसान के मुख्य बाजार में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान फैलाने और वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बाजार की सब्जी मंडी रोड पर सुबह के समय स्थिति अधिक खराब हो जाती है। सड़क पर जाम लगने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, बाजार में जाम के दौरान दुकानदारों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा मुरसान के रामलीला मैदान के आसपास भी अतिक्रमण के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। कस्बे के मुख्य बाजार में लगातार बढ़ते अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण परेशानी बनी हुई है। ऐसे में लोगों ने संबंधित अधिकारियों से बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

INPUT – VIRENDRA SHARMA