Visitors have accessed this post 1379 times.
हाथरस : मुरसान क्षेत्र के पटा चौराहा के निकट मुरसान क्षेत्र के गांव कलुआ की नगरिया निवासी एक महिला की आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरा पत्नी पप्पू निवासी कलुआ की नगरिया अपने बेटे दीपक के साथ गांव से मुरसान घरेलू काम से जा रही थी तभी पटा चौराहे के निकट अज्ञात आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जैसे ही मीरा के परिवार के लोगो को हादसे के बारे में जानकारी हुई तो वह भी घटना स्थल पर पहुँच गए औऱ पुलिस को सूचना कर दी । सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई औऱ महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया ।
यह भी देखे : वेज अंडा करी की घरेलू आसान रेसिपी
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









