Visitors have accessed this post 2442 times.
सितारों को छू लो ओ नोजवानो,
हिमालय की चोटी पे चढ़ ही गये हो।
रखना ऊँचा हमेशा तुम झंड़ा वतन का,
सितारों की मंजिल पे चल जो पड़े हो।
इतिहास अपना है सबसे पुराना,
रहा है सर ऊँचा हमेशा वतन का।
जब भी की है दगा किसी ने अपने वतन से,
यही कारण बन गया है इसके पतन का।
छोड़ो बातों को जिसमें नहीं कुछ रक्खा,
तुम्हे तो है जाना हिमालय से ऊँचा।
जहाँ अपना झंड़ा होगा ऊँचा सभी से,
और अपने से होगा नीचा सभी का।
दिखला
दो सारी दुनियां को,
हम न किसी से कम और ना किसी से पीछे रहेंगे।
चल जो पड़े हैं सितारों की मंजिल,
सितारों की मंज़िल हम पा कर रहेंगे।
INPUT – रामगोपाल सिंह

यह भी पढ़े : मनुष्य के पाप कर्मों द्वारा मिलने वाली सजाएं
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










