Visitors have accessed this post 565 times.

हाथरस : दिन था मंगलवार और आज के दिन ने एक साथ कयी घरों में मंगल ही मंगल कर दिया और इस मौके पर एक साथ आठ जोडों ने जीने मरने की कसमें खाईं ।
आपको बतादें कि प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एम. जी. पॉलीटैक्निक के पीछे आगरा रोड हाथरस में कुशवाहा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 08 जोड़ों को परिणय सूत्रों में बाध गया। समारोह का उद्घाटन चन्द्रगुप्त मौर्य प्रवक्ता, जीव विज्ञान बागला इण्टर कालेज हाथरस ने फीता काटकर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डा0 आरएन सिंह प्रवक्ता रसायन विज्ञान अक्रूर इण्टर कालेज हाथरस रहे । कार्यक्रम में वीरेन्द्र कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस, हर्ष कान्त कुशवाहा पूर्व चेयरमैन पुरदिलनगर ने लवकुश भगवान की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया। समारोह की अध्यक्षता सोनपाल सिंह कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा क्षत्रिय समाज सेवा टस्ट रजि सासनी, हाथरस ने की। विशिष्ठ अतिथिगणों में प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हाथरस, रजनेश कुश्वाहा चेयरमैन, मुरसान, दीवान चन्द सैनी अध्यक्ष सैनी समाज खैर, अलीगढ़, गोकुल चन्द्र कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष कुशवाहा क्षत्रिय संघ, हाथरस, रामस्वरूप कुशवाहा श्रीराम ज्वैलर्स सासनी, ज्ञानेन्द्र कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा समाज सेवा समिति सासनी ने शिरकत की।

एक साथ आठ दूल्हों ने सभी का मन मोहा
बारात 8 दुल्हों से सजी हुई नया बाग चकलेवर से आगरा रोड होती हुई एमजी पॉलीटैक्निक के पीछे प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पर पहुंची। समिति के पदाधिकारियों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में दूल्हा व दुल्हनों ने एक दूसरे को वरमाला डाली, फेरौ आदि की रस्म पूरी होने के बाद सभी बारातियों को भोजन कराकर जरूरी सामन के साथ विदा किया गया।

इन लोगों का रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम को सपफल बनाने में समिति अध्यक्ष डॉ. पीपी सिंह, कोषाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, महामन्त्रां महीपाल सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष हरप्रसाद कुशवाहा, उमेश कातिब की अहम भूमिका रही। इसके अतिरिक्त रघुवीर सिंह कुशवाहा, शकुन्तला कुशवाहा, डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. मीनू कुशवाहा, नन्दलाल निरंकारी, बीरबहादुर, थान सिंह कमल आर्ट, रामजीलाल, तिलक सिंह आर्य, हरी किशन, शंकरलाल कुशवाहा, मुकेश कुमार, भुवनेश सिंह, सतेन्द्र सिंह आदि ने कार्यक्रम को सपफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन विजेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया।

रिपोर्ट : राजदीप तोमर

 

यह भी देखे : मृत्यु से पहले मिलने वाले संकेत

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp