Visitors have accessed this post 1734 times.

गोवर्धन। जीएलए विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रोजेक्ट पर लगाई विज्ञान प्रदर्शन में कस्बा के कृष्णम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्मार्ट होम का सबसे अच्छा माॅडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक हरेकृष्ण शर्मा एड. ने बताया कि 12 वीं कक्षा के वर्ग में रोहित, विष्णु, कौशल, नासिर आदि छात्रों के गु्रप ने उत्कृष्ट माॅडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में मंडल के करीब 60 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। जबकि दशवीं की छात्राओं में स्नेहांजलि, अंजलि व आरती ने भी माॅडल बनाये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसके शाक्य, मुकेश कुमार, हरीश, धनेश, नीतू, यज्ञपाल गोस्वामी, दया, विनोद कुमार ने आदि ने सम्मानित किया।

यह भी देखे : CBSE classes का नया बैच तुरंत रेजिस्ट्रेन कराएं