Visitors have accessed this post 1521 times.

सिकंदराराऊ : प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही मातृत्व लाभ योजना को शातिर लोगो ने आईडी हैग कर लाखो रूपये का चूना लगाया घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विवेक यादव ने चार नाम जद शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया कोतवाली मे दर्ज की गई रिपोर्ट के मुताबिक वताया गया है कि प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को पांच हजार रुपये देने का प्रावधान है जिसका फार्म फीडिंग का काम स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया जाता है कुछ समय पहले इस योजना के फार्म की फीडिंग उनकी और डीईओ की आईडी हैग करके फर्जी तरीके से जीतू पुत्र रामबाबू पुत्र सुनील कुमार और संदीप निवासी कस्बा पुरदिलनगर और सौरभ निवासी अलीगढ उनकी फार्म फीडिंग का काम करते थे जोकि इस योजना के पात्र नही थे लेकिन इन लोगो ने वडी होशियारी से इन लोगो ने 52 फार्म की गलत फीडिंग करके दो लाख साठ हजार रुपए का इस योजना को पलीता लगा दिया मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच मे जुटी हुई है  |

INPUT – Ravindra yadav