Visitors have accessed this post 1052 times.
( Repote: Sylendra Babu)बलरामपुर जिले के तुलसीपुर नगर गन्ना दप्तर मे गन्ना किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ (शैलू) व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा नेता विनय कुमार त्रिपाठी भाजपा उपजिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, गोप सिंह, बब्लू सरदार, सपा के पूर्व विकास मन्त्री, सपा नेता अन्नू सिह गन्ना अध्यक्ष अकील नेता सहित भाजपा वा सपा के तमाम पदाधिकारिगण आज एक ही मंच पर उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं को सुनते हुये गन्ना कर्मचारियों व अधिकारियों को विधायकों ने फटकार लगाते हुए कहा कि अगर किसानों की समस्याओ का समय से पहले निस्तारण नहीं किया गया, तो गन्ना अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर पहले कार्यवाही होगी, उसके बाद चीनी मिलो पर ताला लगा दिया जाऐगा, जब तक चीनी मिले किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं करेगा, तब चीनी मिलों का ताला नहीं, खोला जाएगा,क्योंकि किसानों की तकलीफे हमारी अपनी तकलीफे है। इस मौके गन्ना मील के कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।









