Visitors have accessed this post 919 times.
पूरी खबर के लिए क्लिक करें
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 3 मई तक केंद्र सरकार ने लॉक डाउन लगा रखा हैं, इस दौरान सिर्फ जरूरी सामान की दुकान ही खुलने की अनुमति थी लेकिन रात को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने गैर जरूरी सामान की दुकानों को भी 50% कर्मचारियों के साथ खुलने की गाइड लाइन जारी की है,इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग और मास्क अनिवार्य होगा, लेकिन अगर आगरा की बात की जाय तो आगरा में ये राहत मिलती दिखाई नही दे रही है और इसका कारण है आगरा में कोरोना वायरस की बढ़ती हुई संख्या,जिलाधिकारी ने 3 मई तक जिले में का यथास्थिति पालन कराने के आदेश दिए है








