Visitors have accessed this post 1114 times.
हाथरस : पुलिस कप्तान गौरव बंसवाल के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रा के गांव गंगोली लाढ़पुर के पास से जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए लोगों में सोनू पुत्रा वासुदेव, पप्पू पुत्रा कुंवर पाल, सर्वेश कुमार पुत्रा प्रताप सिंह, राजू पुत्रा मेघसिंह, देवेंद्र पुत्रा केहरी सिंह समस्त निवासी गांव गंगोली तथा डोरी सिंह पुत्रा गनपत सिंह निवासी नगला कठा को गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जे से 52 ताश पत्ते के अलावा 6 हजार 770 रूपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई सत्यपाल सिंह, सिपाही दिलीप कुमार, योगेश कुमार, बबलू सिंह व विपिन पाल शामिल थे।
इनपुट : राजदीप तोमर









