Visitors have accessed this post 1286 times.

सासनी (हाथरस) : कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को गांव ऊतरा से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पकडा ।

एसआई शांति शरण यादव के अनुसार वह गांव ऊतरा की ओर गश्त पर थे, तभी उन्हें गांव में जुआ होने की सूचना मिली, सूचना के आधार पर गांव जाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया जिसमें तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ गये, अन्य जुआरी भाग जाने में कामयाब हो गये। पुलिस तीनों जुआरियों को कोतवाली ले आई। जहां पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं पूछताछ में तीनों जुआरियों ने पुलिस को अपना नाम राम कुमार पुत्र कैलाश, अकील पुत्र साबिर, नवी हसन पुत्र नत्थी बताए है। पुलिस ने तीनों जुआरियों से नौ सौ रूपये एवं ताश की गड्डी बरामद की है।

इनपुट : आविद हुसैन