Visitors have accessed this post 1132 times.

इटावा :थाना बलरई क्षेत्र के अंतर्गत बीबामऊ गांव में मानसिक रूप से बीमार युवक की पुलिसकर्मियों के द्वारा पिटाई किये जाने के मामले में एसएसपी आकाश तोमर ने वीडियो में दिख रहे एक सिपाही को निलंबित किया।

जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मानसिक बीमार व्यक्ति को पुलिस ने सुबह थाना से छोड़ दिया है जिसके बाद वह अपने घर पहुंच गया है।

ज्ञात हो कि पुलिसकर्मियों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की पिटाई करने के बाद उसका चाकू रखने के आरोप में चालान कर दिया था।

उक्त व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद बलरई पुलिस के कारनामो की पोल खुली थी मामले की जांच सीओ जसवन्तनगर के द्वारा करवाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वीडियो में दिख रहे दूसरे सिपाही पर कार्यवाही होने की प्रबल संभावना है।

INPUT – Ramkumar rajpoot