Visitors have accessed this post 988 times.

सासनी (हाथरस) : सासनी-अजरोई रोड स्थित बालाजी कानकास्ट आयरन फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के लॉकडाउन के दौरान फंस जाने के कारण उन्हें बस द्वारा सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उनके गांव भेजा गया।

बता दें कि लॉक डाउन के दौरान बालाजी कानकास्ट फैक्ट्री में इक्कीस लोग फंस गये थे। जिन्हें कंपनी द्वारा निजी बस मंगाकर उनके गांव भेजा गयां जिसमें सत्येन्द्र, ईश्वर, राजू, भवाली, पुनदेव, बाढों, उमेश, भुवनेश्वर, अमेश, मुन्ना, जमुना, रिवरोधर, रामजीत, रूपेश, रामलाल, गोविंद सुनील, प्रेम, राहुल, पंकजराम, राजेश पासवान यह सभी झारखंड और बिहार के रहने वाले है। जिन्हें बस द्वारा उनके घर भेजा गया है।

इनपुट : आविद हुसैन