Visitors have accessed this post 596 times.

सासनी (हाथरस) : सासनी-विजयगढ रोड स्थितमहेंद्र सिंह सोलंकी के आवास पर वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान क्षत्रियों ने महाराणा प्रताप के छविचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर उन्हें याद किया।

शनिवार को महाराणा प्रताप जंयती मनाते हुए अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव समाजवादी पार्टी हाथरस ने कहा कि महाराणा प्रतान ने देश की खातिर स्वयं को मिटा दिया और एक समृद्धशाली भारत का निमाण करने के लिए हमें छोड गये। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समृद्धशाली भारत का निर्माण करना है। समाज की बुराईयों को मिटाकर देश में अच्छाई का विस्तार होगा तभी हमारा देश मजबूत होगा। इस दौरान हरवीर सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष युवा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, महेंद्र सिंह गहलोत प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, प्रताप सिंह राठौर जिला महासचिव जिला उपाध्यक्ष, दिनेश तोमर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, आदि मौजूद रहे महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा मिष्ठान में भी वितरण किया गया, तथा सोशल डिस्टेंस और सभी को सैनिटाइज कर कोरोना युद्ध में योगदान दे रहे योद्धाओं के लिए ईश्वर से उनकी विजय के लिए प्रार्थना की गई।

इनपुट : आविद हुसैन