Visitors have accessed this post 1009 times.

सिकन्दराराऊ (हाथरस) : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक जी टी रोड स्थित यशोदा भवन पर सम्पन्न हुई। जिसमें हाथरस के वरिष्ठ पत्रकार एवं सहज व सरल व्यक्तित्व के धनी आचार्य राजकुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शान्ति तथा आहत परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई।

शोक व्यक्त करने वालों में राकेश वार्ष्णेय, विनय चतुर्वेदी, राजेश महाजन, विजयवर्ती पाठक, पवन पण्डित, अनूप शर्मा, सुशील पुंढीर, मनोज पंडित, ऋतुराज चंचल, इश्तयाक भारती, धीरज उपाध्याय, संदीप पुंढीर, रवेंद्र यादव , नीरज गुप्ता, पंकज यादव, नितिन भारद्वाज, गौरव पचौरी , सुरेश चंद्र सविता , मनोज जादौन आदि मौजूद थे।

इनपुट : अनूप शर्मा