Visitors have accessed this post 1033 times.
पूरी खबर के लिए क्लिक करें
सादाबाद- अभी तक कोरोना फ्री होकर ग्रीन जोन में चल रहे सादाबाद में दहशत फैलाने वाली खबर सामने आ रही है| सादाबाद में पिछले 4 दिनों में कोविड-19 पॉजिटिव की यह दूसरी खबर है|
बता दें कि सादाबाद क्षेत्र के गांव मंस्या निवासी एक महिला का आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था| उसका सैंपल वही लिया गया| जिसकी रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकली| महिला की कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के घर जाकर, उसके संपर्क में रहने वाले अन्य दो लोगों को सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी मैं कोरंटाइन के लिए भिजवा दिया गया है| जानकारी के मुताबिक कोरोना पोजिटिव महिला गर्भवती है|








