Visitors have accessed this post 1066 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : कस्बा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शासन द्वारा मनोनीत की गई सभासद कमलेश शर्मा का शपथ ग्रहण करने के बाद बधाई दी और फूल मालाए पहनाकर जोशीला स्वागत किया । इस मौके पर कमलेश शर्मा ने कहा कि वह सरकार एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य निष्ठा पूर्वक करेगी। इस अवसर पर सीमा अग्रवाल , यशोदा वाष्र्णेय ,राधा गुप्ता ,मीना माहेश्वरी , मिनी आदि मौजूद रही ।

इनपुट : अनूप शर्मा









