Visitors have accessed this post 854 times.
सासनी (हाथरस) : आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित न्यू बिजलीघर कालोनी के निकट एक बाइक सवार ने एक छह वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार न्यू बिजलीघर निवासी इकवाल की छह वर्षीय पुत्री खुशी घर के बाहर सडक के किनारे खेल रही थी। बताते हैं कि तभी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। और भाग गया। जिसकी जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस तथा बालिका को पिता मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया।
INPUT – आविद हुसैन









