Visitors have accessed this post 1154 times.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

सिकंदराराऊ : अनलॉकडाउन पार्ट 1 की शुरुआत होते ही सरकार द्वारा रोडवेज बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। बसों का संचालन प्रारंभ होते ही लोग अपने गतंव्य को बसों में रवाना होते हुए नजर आए। बसों में चालक एवं परिचालक व यात्री बिना मास्क के सवार थे।
गौरतलब हो कि करीब 70 दिन बाद सरकार द्वारा रोडबेज बसों का आज से संचालन प्रारम्भ किया है। बसों का संचालन प्रारम्भ करने से पूर्व अनलॉकडाउन को जारी करते हुए उसमें कुछ नियम लागू किए गए है। जिसमे बस में यात्रा के दौरान यात्री मास्क का प्रयोग करेंगे और साथ ही बस के चालक एवं परिचालक भी मास्क पहनकर चलेंगे । बस चालक मास्क के साथ गिलेब्स का भी प्रयोग करेंगे। बसों का संचालन शुरू होते ही अपने गतंव्य को जाने वाले लोग बसों के माध्यम से रवाना हुए। बसों में यात्रा के दौरान चालक , परिचालक एवं यात्री बिना मास्क के नजर आए। काफी लंबे समय के बाद आज लोगो ने रोडवेज बसों द्वारा सफर तय किया।