Visitors have accessed this post 1577 times.
सिकंदराराऊ : कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला तकिया निवासी एक बाइक चोर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन ने कोरोना संक्रमित के घर के 250 मीटर की परिधि को चिन्हित कर के बेरिकेटिंग करा कर पूरे इलाके को सील करबा दिया है। जिससे कस्बा में सन्नाटा पसर गया है। कोतवाली प्रभारी ने हॉटस्पॉट इलाके में पैदल गस्त कर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
गौरतलब हो कि 26 मई को कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था । जिनकी कोविड 19 की जांच हेतु सेम्पल लिए गए थे। जिसमें कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला तकिया निवासी एक बाइक चोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन के साथ क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। संक्रमित के घर से 250 मीटर की परिधि के इलाके को प्रशासनिक अधिकारियों ने सील कराया दिया था। इलाका सील होने से कस्बा में सन्नाटा पसर गया है। वही कोतवाल प्रवेश राणा ने हॉटस्पॉट एरिया का पैदल निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है ।
INPUT – अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : ऑक्सीजन की कमी महसूस होने पर,अपनाएं यह कुछ टिप्स
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









