Visitors have accessed this post 1235 times.
बाजारों में खरीददारी को उमड़ी भीड़ सभी नियमो को भूल गई। वही प्रशासन द्वारा लागू किए गए रोस्टर के विपरीत व्यापारियों द्वारा दुकानें खोली गई। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रोस्टर का उलंघन करने वालो के प्रति कोई कार्यवाही नही की गई। जिससे उनके हौसले बुलंद है।
बता दे कि सरकार द्वारा गत 1 जून से अनलॉक 1 लागू किया गया है। जिसमें कई नियम भी लागू किए गए है। विशेषतौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना एवं मास्क पहना अनिवार्य है। किंतु लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग बना रहे है और न ही मास्क का प्रयोग कर रहे है। अब लोग कोरोना महामारी से अनभिज्ञ नजर आ रहे है। कस्बा के बाजारों की हालत बद से बरतर हो गई है । बाजारों में खरीददारी को लोगो की भीड़ उमड़ रही है। वही प्रशासन द्वारा जारी किए गए रोस्टर की व्यापारी धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। व्यापारी रोस्टर के विपरित दुकानें खोल रहे है। रोस्टर का उलंघन करने वालो के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।
INPUT – अनूप शर्मा









