Visitors have accessed this post 2117 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : थाना हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में 45 वर्षीय युवक ने ग्रहक्लेश के चलते फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

बताया जाता है कि गांव बनवारीपुर राकेश पुत्र मुंशीलाल दिवाकर शराब पीने का आदी था। शराब के कारण आए दिन ग्रह क्लेश भी हुआ करती थी। रोजाना की भांति गत रात्रि भी उसने शराब का सेवन किया था। घर मे कमरे में खुंटी पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली । युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजबाया है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां एवं दो पुत्र पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।