Visitors have accessed this post 520 times.

जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ को हॉटस्पॉट इलाको में सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। हॉटस्पॉट इलाकों घूम रहे लोगो पर सख्ती कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षयकार ने आज कस्बा सिकंदराराऊ में हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने नयागंज बाजार पर लगे बेरिकेटिंग को भी देखा। जहाँ उन्होंने उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा एवं सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह को हॉटस्पॉट इलाको में लोगो को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद एसडीएम व सीओ हरकत में आ गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने हॉटस्पॉट इलाकों में घूम रहे लोगो को खदेड़ दिया । वही अधिकारियों ने हॉटस्पॉट इलाके में नियमों का उलंघन कर घूम रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने हॉटस्पॉट इलाकों में लोगों से घरों में रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि सभी लोग नियमों का पालन करें। घर से बाहर न निकले।

INPUT – अनूप शर्मा

यह भी पढ़े : कोरोना काल में बनाकर पीएं यह काढ़ा ,मिलेंगे काफी फायदे।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave