Visitors have accessed this post 931 times.

सिकंदराराऊ : कस्बा के मोहल्ला दमदपुरा निवासी एक व्यक्ति के घर में चोर घुस गए । चोर घर मे रखा एक मोबाइल व लैपटॉप चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला दमदपुरा निवासी जितेंद्र पुत्र श्याम सिंह ने लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि गत 4 जून की रात्रि को उसकी पत्नी संजना घर पर सो रही थी। उसी दौरान घर मे चोर प्रवेश कर गए। चोर कमरे में रखा एक मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

INPUT – अनूप शर्मा