Visitors have accessed this post 1006 times.

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव दरियापुर के खण्डरनुमा स्कूल में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को चार बाइक समेत गिरफ्तार किया है। वही दो जुआरी मौके से भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से नगदी व ताश की गड्डी बरामद कर जेल भेजा है ।
एसआई अवधेश कुमार गश्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुछ लोग फड़ लगाकर गांव दरियापुर स्थित खण्डरनुमा स्कूल में जुआ खेल रहे है। पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर राकेश पुत्र रामलाल , किशनपाल पुत्र घमंडी लाल निवासीगण गांव पचों , सुरेश पुत्र श्योदान सिंह निवासी गांव खेमगढ़ी को मौके से गिरफ्तार किया है। वही पुलिस को देकर मौके से लूगड़पाल यादव निवासी गांव नगला रमिया व गौरव पुत्र मुन्ना लाल निवासी गांव पचों भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से चार बाइक व 6550 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की है।

INPUT – अनूप शर्मा