Visitors have accessed this post 884 times.
हाथरस : जनपद में आज चार नए कोरोना के मामले सामने आए हैं | इसमें एक गांव शीशराम में 65 वर्षीय वृद्ध व सासनी क्षेत्र के गांव ऊसवां का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, यह व्यक्ति नॉएडा से 28 जून को आया था और लॉर्ड कृष्णा के क्वारंटाइन सेंटर में है | इन दोनों व्यक्तियों की 28 जून को सैंपलिंग हुई थी | जबकि नगर में भी दो पॉजिटिव केस मिले हैं | जिनमें एक मामला मुरसान गेट स्थित विद्यापति नगर व दूसरा सिद्दार्थ नगर का मामला है | इन दोनों में से एक पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है | अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 40 व कुल मामले 175 हो गए हैं |
INPUT – अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : इन चीजों का करे सेवन, इम्यूनिटी सिस्टम होगा तेज
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








