Visitors have accessed this post 910 times.
सादाबाद : क्षेत्र के गांव एदलपुर में चौधरी देवेंद्र सिंह अध्यक्ष मुखिया के आवास पर कोरोना वारियर्स के रूप में दिनरात कार्य करने पर सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, बिसावर पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश यादव, उपनिरीक्षक सीपी सिंह, राजेश यादव का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सभी को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
चौधरी देवेंद्र सिंह अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस ने काफी मेहनत की है। यदि पुलिस सजग न होती तो आज सादाबाद क्षेत्र में काफी अधिक संख्या में कोरोना के मामले होते। पुलिस की सक्रियता की वजह से ही लोग अपने घरों के अंदर रहे और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क भी लगाया। समय समय पर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का भी काम किया, जिससे लोगों ने अपने आप को घर में रहकर सुरक्षित रखा। वास्तव में पुलिस का यह कार्य सराहनीय है और अनलॉक २ में भी पुलिस अपना कार्य बखूबी कर रही है। कार्यक्रम में पुलिस कर्मी बृजेश कुमार, अमित कुमार और अंकुश का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर अजय कुमार, रोहन चारग, सोनवीर सिंह, अशोक बहादुरपुर, बोदा चारग, अशोक बाल्मीक, इरसाद खां, राजवीर सिंह सचिव, महेश चौधरी, होराम सिंह, मोनू चारग आदि लोग मौजूद रहे।
INPUT – Akhilesh Kumar









