Visitors have accessed this post 1137 times.

सिकंदराराऊ : नगर पालिका क्षेत्र में लॉकडाउन के कारण व्यवसाय में हुई क्षति की भरपाई की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। इसे लेकर फुटपाथ विक्रेताओं को आर्थिक उन्नयन के लिए कम ब्याज पर 10 हजार रुपए तक का बैंक से लोन दिया जाएगा।
नगर पालिका की ओर से इसे लेकर सर्वे कमेटी और मॉनीटिरिंग कमेटी बना दी गई है। फुटपाथ विक्रेताओं को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि का लाभ दिया जाना है। शहरी फुटपाथ के विक्रेताओं के शुरू होने वाले सर्वे को लेकर अधिशासी अधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि जिन लोगो के रजिट्रेशन नही हो सके है वे शीघ्र अपना पंजीकरण करा लें। योजना का लाभ लेने के लिए फुटपाथ विक्रेताओं को आधार कार्ड , बैंक पास बुक की छाया प्रति देनी होगी।

(अनूप शर्मा)