Visitors have accessed this post 846 times.

सिकंदराराऊ : विद्युत विभाग द्वारा कस्बा एवं क्षेत्र में लगातार विद्युत कटौती की जा रही है। जिसके चलते हुए लोग बेहद परेशान हैं। विद्युत कटौती के चलते हुए लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है।
बतादे कि इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से लोगो का हाल बेहाल है। वही विद्युत विभाग द्वारा अंधाधुंध कटौती की जा रही है । बिजली के न आने से लोग खासे परेशान हैं। विभाग द्वारा कस्बा व क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का कोई रोस्टर नहीं है । जिसके चलते हुए विभागीय कर्मचारी अपनी मनमर्जी से विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर रहे हैं । विभागीय कर्मचारियों द्वारा दिन रात विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत कटौती के चलते लघु उधोग चौपट होने की कगार पर पहुँच गए है ।

(अनूप शर्मा)