Visitors have accessed this post 760 times.
सिकंदराराऊ : जनसंघ के संस्थापक पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया । पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें याद किया और कहा कि उन्होंने देश हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए व पार्टी का गठन किया है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को सही दिशा में ले जाने के लिए जनसंघ का गठन किया गया था। जो कि बाद में भाजपा बनी और आज विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पं मुखर्जी के मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष नीरज वैश्य,नगर उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, विपिन कुमार लाल, मीरा माहेश्वरी,कमलेश शर्मा, जितेन्द्र वार्ष्णेय, बृजमोहन गुप्ता, राजेन्द्र सूफी,अनिल सिसौदिया आदि लोग मौजूद रहे।
(अनूप शर्मा)









