Visitors have accessed this post 793 times.
सिकंदराराऊ : वन महोत्सव के तहत कस्बा के मोहल्ला बारहसैनी स्थित अक्रूर पार्क में भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने वृक्षारोपण किया । इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अधिक से अधिक वृक्षों को लगाएं । वृक्षों का कटान होने के चलते प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है । इसलिए हम सभी को मिलकर वृक्षों को अधिक से अधिक संख्या में लगाना चाहिए। जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे। वृक्षो की हरियाली ही धरती का मुख्य श्रृंगार है। इस मौके पर कमल नयन वार्ष्णेय ,नितिन पुंढीर, पंकज गुप्ता , मुकुल गुप्ता ,ललित कुमार ,बंटी खलीफा , कपिल वार्ष्णेय , रामदास बाल्मीकि , कमलेश शर्मा , अभिषेक वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
(अनूप शर्मा)









