Visitors have accessed this post 795 times.
सिकन्दराराऊ : कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव इशेपुर मोड़ के पास से एक युवक को तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसआई अवधेश कुमार ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी जसवंत पुत्र चन्दपाल निवासी गांव इशेपुर थाना सिकंदराराऊ को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद कर जेल भेजा है।
(अनूप शर्मा)









