Visitors have accessed this post 605 times.
सिकंदराराऊ : कस्बा के पंत चौराहे पर हुए सड़क हादसे में गंभीररूप से घायल युवक के परिजनों ने सीएचसी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों एवं सूचना पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है ।
क्षेत्र के गांव गढ़िया इकबालपुर निवासी जुगेंद्र पुत्र छोटेलाल पंत चौराहे पर एक सड़क हादसे में गंभीररूप से घायल हो गया था। सूचना पर युवक के परिजन सीएससी पहुंच गए । जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों से गाली गलौज कर दी। सूचना जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनके साथ भी परिजनों ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने बाद में बल पूर्वक चार लोगों को गिरफ्तार किया । जिन्हें पुलिस कोतवाली ले आई।
(अनूप शर्मा)









