Visitors have accessed this post 690 times.

सिकंदराराऊ : कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा आज रात्रि 10 बजे से 3 दिन के लिए लगाए जा रहे लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा , सीओ सुरेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रवेश राणा द्वारा बाजार में भ्रमण कर लोगो को लॉक डाउन का पालन करने हेतु लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही अधिकारियों ने हॉटस्पॉट एरिया में दुकानें खोलकर बैठे दुकानदारों एवं घूम रहे लोगो को चेतावनी दी । वहीं अधिकारियों ने हॉटस्पॉट इलाको में खुल रही दुकानों एवं बेबजह घूम रहे लोगो की फोटो व वीडियो ग्राफी भी कराई। इस दौरान अधिकारियों ने हॉटस्पॉट इलाके में बेबजह घूम रहे दो लोगो को हिरासत में लिया। जिससे लोगो मे खलबली मच गई। अधिकारियों ने लोगो से अपील की कि सभी नियमो का पालन करेंगे और बेबजह घर से नही निकलेंगे। उलंघन करने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बाद में अधिकारियों के जाने के बाद लोग हॉटस्पॉट इलाकों में घूमते हुए नजर आए । वही हॉटस्पॉट इलाको में दुकानदारों द्वारा दुकानें भी खोली गई। दुकानदारों एवं लोगो मे अधिकारियों का ख़ौफ़ नजर नही आया।

(अनूप शर्मा)