Visitors have accessed this post 899 times.
हाथरस : शिव कुमार पुत्र बच्चू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी गांव बिजारी थाना सासनी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।परिजनों के अनुसार कमरे में लगे पंखे में कपड़े से फांसी का फंदा बनाकर युवक झूल गया । जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब परिजनों को मौत के बारे में पता चला तो परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
(अनूप शर्मा)









