Visitors have accessed this post 611 times.

सिकंदराराऊ : विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पंत चौराहा स्थित अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को फोन करके समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा। ग्रामीण क्षेत्र से इस दौरान कई पीड़ित लोग अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए विधायक के जनता दरबार में पहुंचे।
श्री राणा ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि लॉकडाउन तथा कोरोना संक्रमण के कारण सरकारी कार्य प्रभावित हुए हैं। शासन का निर्देश है कि पीड़ित लोगों को हर संभव मदद दी जाए और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर आनंद सिंह चौहान, कमलनयन वार्ष्णेय, नितिन पुडीर, अनिल ठाकुर, सुमित पुंडीर, ललित पुंडीर, रामगोपाल सिंह, प्रेमवीर सिंह, जगबीर सिंह, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

(अनूप शर्मा)