Visitors have accessed this post 540 times.
हाथरस : कोतवाली जंक्शन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को दबोचा। जिसमें पशु ठूस ठूस कर भरे थे। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार लोग गाड़ी को लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पिकअप को पकड़ लिया और उसमें सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजा पुत्र हुसैन, अली मोहम्मद पुत्र सद्दन हुसैन, बिट्टू पुत्र रशीद हुसैन बताए। पुलिस ने उनके पास से 5 भैंस, 2 जिंदा भैंसा व 1 मृत भैंसा बरामद किए हैं। जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा है।
(अनूप शर्मा)









