Visitors have accessed this post 578 times.

सिकंदराराऊ : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। ईद का पर्व घरों पर ही मनाए और ईद की नमाज घरों में अदा करे। वहीं आज रात्रि दस बजे से 55 घण्टो के लिए मिनी लॉकडाउन जारी रहेगा । जो सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। लॉकडाउन के दौरान बेबजह घर से न निकलें । लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

(अनूप शर्मा)