Visitors have accessed this post 608 times.

हाथरस : सदर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने हिंदूवादी नेताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में एएसपी ने कल 5 अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास को देखते हुए शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों से नेताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कल सभी लोग संयम से काम लें। शान्ति बनाए रखें। शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है। बैठक में एडीएम, सी ओ सिटी, मजिस्ट्रेट, सदर कोतवाल सहित हिंदूवादी नेता उपस्थित रहे।

(अनूप शर्मा)