Visitors have accessed this post 607 times.

सिकंदराराऊ – कस्बा के नयागंज बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब किसी बात को लेकर दो मरीज आपस में भीड़ गए । देखते ही देखते मारपीट होने लगी । मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । इसी बीच मौका पाकर एक पक्ष भाग गया।
बताया जाता है कि आज दोपहर को कस्बा पुरदिलनगर निवासी एक दंपत्ति अपना उपचार कराने हेतु कस्बा के नयागंज बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आई हुई थी । उसी दौरान किसी बात को लेकर दम्पति की एक मरीज से कहासुनी हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया और मारपीट होने लगी। जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा होने लगा। मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। इसी बीच मारपीट करने वाला मरीज का पक्ष भाग गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

(अनूप शर्मा)